1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन की तरह किया डांस, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन की तरह किया डांस, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

 Published : Nov 17, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 12:45 pm IST

टाइगर हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' मूवी में नज़र आए थे।

Tiger Shroff and Michael Jackson- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन के मूव्स को किया कॉपी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके स्टाइल के लोग कायल हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो माइकल जैक्सन के मूव्स को बहुत ही सफाई से करते दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जोकि एक कोलाज है। इसमें एक तरफ माइकल जैक्सन डांस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ टाइगर उनके स्टेप्स को कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हम लोग जो माइकल जैक्सन बनना चाहते हैं, वो कुछ ऐसा करते हैं।'

Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ-रितेश की 'मरजावां' और नवाजुद्दीन-अथिया की 'मोतीचूर चकनाचूर' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि ये क्लिप टाइगर की मूवी 'मुन्ना माइकल' है, जिसमें वो माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन के रोल में हैं।  

टाइगर हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' मूवी में नज़र आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। अब टाइगर जल्द ही 'बागी 3' में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन