1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच आई गरीब बच्ची, फिर देखें आगे क्या हुआ

ईशान के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच आई गरीब बच्ची, फिर देखें आगे क्या हुआ

 Published : Nov 01, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 01:54 pm IST

ईशान के बर्थडे के बाद का एक वीडियों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक गरीब बच्ची के साथ नजर आ रहे है। जिसके कारण ईशान की फैंस खूब तारीफ कर रहे है।

Isaan Khattar- India TV Hindi
Isaan Khattar Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बीती देर रात ईशान खट्टर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत मुंबई में एक मशहूर में कैफे में अपने परिवार के साथ एक छोटी से पार्टी के साथ की। ईशान की इस पार्टी में उनकी सबसे अच्छी दोस्त और फिल्म धड़क की को-स्टार जाह्नवी कपूर के साथ-साथ भाई शाहिद कपूर, भाभी मीरा राजपूत और मां नीलिमा नजर आईं। बर्थडे केक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ईशान के रिएक्शन देखने लायक है। इसी बीच एक वीडियो और वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक गरीब बच्ची के साथ नजर आ रहे है। जिसके कारण ईशान की फैंस खूब तारीफ कर रहे है।

बता दें कि ईशान ने अपनी फैमिली और दोस्त के साथ बर्थडे सेलीब्रेशन किया। इसके बाद बाहर आते ही मीडिया को अपनी मां के साथ पोज दिया। फिर फैंस के सा थसेल्फी ली। इसी बीच एक गरीब बच्ची खाने को मांग रही थी। जिसे गार्ड हटाने की कोशिश कर रहा था। तभी ईशान की नजर उस बच्ची पर पड़ी और उन्होंने अपन बर्थडे केक पूरा उसके हाथों पर रख दिया और वह वहां से चली गई लेकिन इस चीज से ईशान के चेहरे पर अलग ही हंसी नजर आईं।

इस वीडियों को योगेन शाह के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया। गया जिसमें लोगों ने ईशान की तारीफ की। एक फैन ने कहा कि अच्छा लगता है कि जब कोई गरीब को कुछ देता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन