1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर ने बताया किसके साथ हैं रिलेशनशिप में, जाह्नवी कपूर नहीं है उनका नाम

ईशान खट्टर ने बताया किसके साथ हैं रिलेशनशिप में, जाह्नवी कपूर नहीं है उनका नाम

 Published : May 09, 2019 07:54 pm IST,  Updated : May 09, 2019 07:54 pm IST

'धड़क' की रिलीज़ के बाद से ही जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अफेयर की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कई जगहों पर इन खबरों को झूठा बताया है।

Ishaan Khatter- India TV Hindi
Ishaan Khatter Image Source : INSTAGRAM

'धड़क' की रिलीज़ के बाद से ही जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अफेयर की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कई जगहों पर इन खबरों को झूठा बताया है। ईशान हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में गए थे और वहां उनसे एक बार फिर यही सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा- ''मैं कॉफी के साथ रिलेशनशिप में हूं।''

सिर्फ इतना ही नहीं, ईशान ने यह भी बताया कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए। उन्होंने कहा- ''मुझे वैसी लड़कियां पसंद हैं जो ईमानदार, फनी, रियल, रिलैक्स्ड, चिल्ड आउट और पैशनेट होती हैं। मेरे ख्याल से सबको ऐसा ही होना चाहिए। मैं दोस्तों में भी इन्हीं बातों को देखता हूं।''

इसके पहले जब ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में आए थे, तब भी उनसे जाह्नवी संग अफेयर के बारे में पूछा गया था। करण के इस सवाल पर ईशान ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है।

इससे पहले जब जाह्नवी शो में अपने भाई अर्जुन कपूर संग आई थीं तो उन्होंने भी ईशान संग अफेयर की खबर को झूठा बताया था। हालांकि इस पर अर्जुन ने कहा था कि ईशान बिल्डिगों से कूद कर जाह्नवी को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है।

जाह्नवी ने 2018 में शशांक खेतान की 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ ईशान थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Also Read:

महेश बाबू की महर्षि को तमिलरॉकर्स ने किया ऑनलाइन लीक

ऋतिक रोशन ने टाली सुपर 30 की रिलीज़, पोस्ट कर दी जानकारी

आलिया और श्रद्धा के लिए चुनौती बनेंगी भूमि पेडनेकर, एक साथ कर रही हैं 6-6 फिल्में

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन