1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर और तारा सुतारिया की डेटिंग के सवाल पर जाह्नवी कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

ईशान खट्टर और तारा सुतारिया की डेटिंग के सवाल पर जाह्नवी कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट

 Published : Apr 26, 2019 10:32 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 10:33 pm IST

नेहा धूपिया ने अपने शो BFFs With Vogue का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस सीजन नेहा की पहली गेस्ट होंगी।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

नेहा धूपिया ने अपने शो BFFs With Vogue का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस सीजन नेहा की पहली गेस्ट होंगी। टीजर देख कर लगता है कि शो में तीनों ने खूब मस्ती की है। टीजर में जाह्नवी कुछ निजी सवालों के जवाब देते हुए भी नज़र आ रही हैं। नेहा ने जाह्नवी से ईशान खट्टर और तारा सुतारिया के डेटिंग के बारे में पूछा तो जाह्नवी ने कहा कि ये ट्रिक सवाल है।

अफवाहों की मानें जाह्नवी और ईशान डेट कर रहे हैं। हालांकि 'कॉफी विद करण 6' में जाह्नवी ने इन खबरों का खंडन किया था। वहीं इसी शो में तारा ने ईशान संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- ''ईशान और मैं बचपन के दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को बहुत समय से जानते हैं।''

जाह्नवी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत पिछले साल ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' से की थी। फिलहाल वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और राजकुमार राव के साथ 'रुह अफ्जा' भी है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण और अमृता राव बन गई हैं रिश्तेदार, जानें कैसे?

डेविड धवन ने बताया कब होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी

कृति सैनन प्रोड्यूसर दिनेश विजन की अगली फिल्म में सेरोगेट मदर के रोल में आएंगी नज़र?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन