वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की चर्ची लंबे समय से चल रही है। खबरें आई थीं कि दोनों 24 अप्रैल को वरुण के बर्थडे पर सगाई करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों इस साल शादी करेंगे, लेकिन वरुण ने एक इंटरव्यू में इन खबरों को खारिज कर दिया था। अब वरुण के पापा डेविड धवन ने बताया है कि दोनों कब शादी करेंगे। हालांकि डेविड ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Related Stories
Men's XP से बात करते हुए डेविड ने कहा- ''उसकी शादी अगले साल हो सकती है। मैं उनके रिश्ते से बहुत खुश हूं। एक पिता को और क्या चाहिए?''
वरुण के बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में उन्होंने कहा- ''अपने बर्थडे के लिए वह हॉलिडे पर गया है। हम फोन और फेसबुक पर उससे बात कर रहे थे। हमने यहां केक काटा और मेरी पोती नायरा भी इस सेलिब्रेशन में शामिल थी। वह एक साल की भी नहीं है, लेकिन वह हमारे साथ थी।''
उन्होंने आगे कहा- ''वह बहुत घरेलू लड़का है। हम सब साथ रहते हैं। मेरे दो बेटे हैं और यह बहुत ही अच्छी फीलिंग है।''
आज वरुण हॉलिडे से लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर' और सारा अली खान के साथ 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में नज़र आएंगे।
Also Read:
श्रुति हासन और माइकल कोरसेल का हुआ ब्रेकअप, ट्विटर पर किया ऐलान
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी पर ऐसा है मेहर जेसिया का रिएक्शन
सलमान खान के साथ 'भारत' में काम करने पर बोलीं कटरीना कैफ, हम काम को नजरअंदाज नहीं करते हैं