1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी पर ऐसा है मेहर जेसिया का रिएक्शन

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी पर ऐसा है मेहर जेसिया का रिएक्शन

 Published : Apr 26, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 04:26 pm IST

करीब 6 महीने तक प्रेग्नेंसी छुपाने के बाद अर्जुन रामपाल ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं।

Arjun Rampal, Mehr Jesia- India TV Hindi
Arjun Rampal, Mehr Jesia

करीब 6 महीने तक प्रेग्नेंसी छुपाने के बाद अर्जुन रामपाल ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने यह खबर अपने दोस्तों और करीबियों से भी छुपा कर रखी थी। यहां तक कि उनकी पत्नी मेहर जेसिया और उनकी दो बेटियों माहिका और मायरा को भी इस बारे में नहीं पता था। हालांकि खबरें यह भी है कि मेहर को इस प्रेग्नेंसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है।

अर्जुन और मेहर ने अभी तक तलाक की अर्ज़ी दायर नहीं की है। मेहर की एक दोस्त के मुताबिक, मेहर ने यह स्वीकार कर लिया है कि अर्जुन अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

मेहर की दोस्त ने अखबार को कहा- ''उनका पैसों का मामला अभी अटका है। यह साफ होने के बाद ही दोनों तलाक की अर्ज़ी दायर करेंगे। मेहर एक बहुत अच्छी मां हैं और वह वही करना चाहती हैं जो उनकी बेटियों के लिए सही है।''

अर्जुन और मेहर ने 25 जुलाई, 2018 को साझा बयान जारी कर कहा था कि दोनों अलग हो रहे हैं।

अर्जुन अक्सर इंस्टाग्राम पर गैब्रिएला संग अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन अंतिम बार वेब सीरीज़ 'द फाइनल कॉल' में नज़र आए थे।

Also Read:

मुंबई पुलिस ने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट' का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

इरफान खान 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान क्रिकेट खेलते आए नजर, वायरल हुई फोटो

सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ न्यूयार्क में मना रही हैं हॉलिडे, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन