1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इश्कबाज' की अनिका ने बताया कब करेंगी रियल लाइफ में शादी

'इश्कबाज' की अनिका ने बताया कब करेंगी रियल लाइफ में शादी

 Published : Aug 17, 2017 08:01 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 08:01 pm IST

अनिका और शिवाय की जोड़ी टीवी की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है लोग इन दोनों की जोड़ी के साथ ये सीरियल भी काफी पसंद करते हैं। सीरियल में अनिका और शिवाय की दूसरी बार शादी होने जा रही है।

ANIKA- India TV Hindi
ANIKA

नई दिल्ली: टीवी के लोकप्रिया सीरियल ‘इश्कबाज’ में अनिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। अनिका और शिवाय की जोड़ी टीवी की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है लोग इन दोनों की जोड़ी के साथ ये सीरियल भी काफी पसंद करते हैं। सीरियल में अनिका और शिवाय की दूसरी बार शादी होने जा रही है, लेकिन रियल लाइफ में शादी के बारे में बात करते हुए सुरभि का क्या कहना है वो हम आपको बताने जा रहे हैं।

सुरभि ने कहा, "मेरी मां मुझसे पूछती हैं कि मैं शादी करना चाहती हूं या नहीं। हां, मैं जीवन में कभी किसी पड़ाव पर शादी जरूर करूंगी, लेकिन अभी मुझे सिर्फ करियर पर ध्यान देना है, मैं अभी पूरा ध्यान अनिका के कैरेक्टर पर लगाना चाहती हूं।‘’

सीन कट होने के बाद भी डिंपल को किस करते रहे विनोद खन्ना

सुरभि का कहना है कि मैं इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने और अच्छा पैसा कमाने के मामले में भाग्यशाली रही हूं।

बता दें, इश्कबाज से पहले सुरभि विद्या बालन के साथ फिल्म बॉबी जासूस में नजर आई थीं।

निर्देशक के कट बोलने पर भी किस करते रहे सिद्धार्थ और जैकलीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन