1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के टीज़र पर ISRO ने दिया स्पेशल मैसेज

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के टीज़र पर ISRO ने दिया स्पेशल मैसेज

 Published : Jul 11, 2019 11:14 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 11:14 am IST

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' का टीज़र कल रिलीज हो गया है। टीज़र पर ISRO ने अपना रिएक्शन दिया है।

Mission mangal- India TV Hindi
Mission mangal Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल'(Mission Mangal) का टीज़र कल रिलीज हो गया है। सभी को फिल्म का टीज़र बहुत पसंद आया है और सभी लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ ISRO ने भी मिशन मंगल के टीज़र पर रिएक्शन दिया है।

ISRO ने अक्षय कुमार के पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- एक देश. एक सपना. इंडिया स्पेस की सुपरपावर बनने वाला है। कुछ दिनों में नया पड़ाव पार करने वाले हैं। #Chandrayaan2

Screenshot of akshay kumar instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of akshay kumar instagram post

ISRO के कमेंट के बाद अक्षय कुमार ने जवाब दिया- ISRO के लिए आसमान में कोई सीमा नहीं रही है। चंद्रयान 2 के लिए टीम को शुभकामनाएं।

आपको बता दें ISRO 14 जुलाई को चंद्रयान 2 लॉन्च करने जा रहा है। अक्षय कुमार ने मिशन मंगल का टीज़र शेयर करते हुए लिखा था- एक देश. एक सपना. एक इतिहास। भारत के मंगल ग्रह पर जाने की सच्ची घटना आपके सामने पेश है।

टीज़र की शुरूआत में राकेश धवन(अक्षय कुमार) सेटेलाइट लॉन्च करने के मिशन को कमांड करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टीज़र में विद्या बालन, तापसी पन्नू, शर्मन जोशी, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हाणी की झलक दिखाई गई है। सभी लोग सेटेलाइट लॉन्च पर काम करते नजर आ रहे हैं। टीज़र के आखिरी में सेटेलाइट लॉन्च होते दिखाई गई है।

मिशन मंगल में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा,शर्मन जोशी, कीर्ति कुल्हाणी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का टीज़र:

Also Read:

फिल्मी दुनिया से दूर लंदन में ऐसे लाइफ एन्जॉय कर रही थीं सारा अली खान, देखें Pics

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन से पहले मां मधु चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन