नई दिल्ली: उमंग कुमार के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा के अभिनय की काफी सराहना की गई है। उन्होंने इस फिल्म के काफी मेहनत की थी। लेकिन रणदीप जितनी खूबसूरती से अपने किरदार को पर्दे पर निभाते हैं उनके ही वह अच्छे शख्स वह असल जिंदगी में भी हैं। कुछ ऐसा ही फिल्म के सह-निर्माता जैकी भगनानी का कहना है। 'सरबजीत' के निर्माताओं में से एक अभिनेता जैकी भगनानी ने रणदीप हुड्डा को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता करार दिया है। 'सरबजीत' के सह-निर्माता जैकी का कहना है कि वह अब तक जितने कलाकारों से मिले हैं, उनमें रणदीप सबसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।
इसे भी पढ़े:- इस फिल्म को देख अमिताभ भी रणदीप हुड्डा की तारीफ किए बिना न रह सके
फिल्म रिव्यू: ‘सरबजीत’ के संघर्ष की दास्तां आपकों देखनी ही चाहिए
जैकी के अलावा दीपशिखा देशमुख, भूषण कुमार और संदीप सिंह भी इसके निर्माता हैं। जैकी ने फिल्म की सफलता पर सोमवार को ट्विटर पर इसकी पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, "सरबजीत' फिल्म क्या कमाल का अनुभव रही है। प्यार, समर्थन और सबसे महत्वपूर्ण इसकी टीम। शुक्रिया।"
जैकी ने कहा, "ऐश्वर्या से हमारा नाता बहुत पुराना है। एक बेहतरीन अभिनेत्री। वह इसकी हकदार हैं।" उन्होंने रणदीप की तारीफ करते हुए कहा, "भाई रणदीप हुड्डा आप बेहद मतवाले, मजाकिया और ईमानदार हैं और मैं अब तक जिन प्रतिभाशाली कलाकारों से मिला हूं, आप उनमें सबसे प्रतिभाशाली हैं।"
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की असल कहानी पर आधारित है, जिन्हें जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया और 23 साल के लिए जेल भेज दिया गया, वहीं उनकी बहन उन्हें छुड़ाने की कोशिश करती है। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत सिंह की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो चुकी है।