1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इतने सालों की दोस्ती के बाद भी क्यों सलमान के साथ सेट पर बेचैन रहती हैं जैकलिन, भूल जाती हैं डायलॉग्स

इतने सालों की दोस्ती के बाद भी क्यों सलमान के साथ सेट पर बेचैन रहती हैं जैकलिन, भूल जाती हैं डायलॉग्स

 Published : Jun 05, 2018 10:38 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 10:38 am IST

जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि सलमान ‘रेस’ की सीरीज के साथ पहली बार जुड़े हैं। इस फिल्म में उनके साथ काम करने वाले साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला, जैकलिन फर्नाडिज और डेजी शाह जैसे ने सलमान की काफी तारीफें की हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि सलमान ‘रेस’ की सीरीज के साथ पहली बार जुड़े हैं। इस फिल्म में उनके साथ काम करने वाले साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला, जैकलिन फर्नाडिज और डेजी शाह जैसे ने सलमान की काफी तारीफें की हैं। उनके अनुसार, सलमान अपने आस-पास के लोगों को बहुत प्यार, देखभाल करते हैं और उन्हें इज्जत देते हैं। दबंग खान के साथ 'किक' में काम कर चुकीं जैकलिन ने बताया, "जब आप सलमान से पहली बार मिलते हैं तो उनके आस-पास ऐसी ऊर्जा होती है जिससे आप डर भी सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा चाहते हैं, लेकिन उनकी आभा ही इतनी तेज है.. इतने सालों के बाद भी, बतौर दोस्त और सह कलाकार, मैं सेट पर जब उनके साथ होती हूं, मैं अभी भी बहुत ज्यादा बेचैन और सचेत रहती हूं.. भगवान जाने क्यों। उस समय मैं अपने डायलॉग भूल जाती हूं। शूटिंग से इतर हम लोग सामान्य और सहज होते हैं।" उन्होंने कहा, "हालांकि शुरुआत में मैं शूटिंग से इतर भी बेचैन और सतर्क रहती थी लेकिन मुझे लगता है समय के साथ वह बेचैनी चली गई। एक बार जब आप उन्हें समझ जाएंगे, तब आपको पता चलेगा कि उनका दिल कितना बड़ा है।"

'दबंग' कलाकार के साथ पहली बार काम कर रहे साकिब ने कहा, "शुरुआत में मैं बहुत ज्यादा खुश था, लेकिन बाद में इसे अलग रखते हुए बाद में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और सबसे महत्वपूर्ण लोगों का सम्मान करना।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सभी लोग अपने मातहतों और सहयोगियों से अलग-अलग व्यवहार करते हैं, लेकिन वे सभी को समान रूप से सम्मान देते हैं, चाहे वह सेट पर काम करने वाला हो या फिल्म निर्देशक।" सलमान खान के साथ 'जय हो' में काम कर चुकीं डेजी शाह ने कहा, "हां, मैंने ध्यान दिया है कि सलमान सर कैसे अन्य कलाकारों को खुद से ज्यादा वरीयता देते हैं।" 'रेस 3' में एक्शन दृश्य फिल्माने के दौरान चोटिल हुए फ्रेडी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग पर मेरा बहुत अच्छे से खयाल रखा गया। सलमान सर ने शूटिंग के दौरान मेरी चोट का पूरा ध्यान रखा। वह जनता के हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन