1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! 'रेस 3' के दौरान जैकलिन फर्नाडिज की आंख में लगी चोट, अब कभी नहीं हो पाएगी ठीक

OMG! 'रेस 3' के दौरान जैकलिन फर्नाडिज की आंख में लगी चोट, अब कभी नहीं हो पाएगी ठीक

 Published : Jun 12, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 02:13 pm IST

जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को उनके साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में काफी एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म के सभी एक्शन सीक्वेंस स्टार्स ने खुद शूट किए हैं।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को उनके साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में काफी एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म के सभी एक्शन सीक्वेंस स्टार्स ने खुद शूट किए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इन्हीं सीन्स को अबूधाबी में शूट करते हुए जैकलिन ने खुद को चोट पहुंचा ली है। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम की इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान आंख में चोट आई थी।

फिल्म के एक सीन में स्कवाश खेलने की शूटिंग के दौरान उन्हें आंख में लग गई थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल दे जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने चैक करने के बाद बताया कि उनकी आंख कभी ठीक नहीं हो सकती। जैकलिन ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आंख की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बेहद करीब से अपनी आंख दिखाई है।

Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez

उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "ये चोट हमेशा के लिए रहेगी और मेरी आंख की पुतली अब कभी पहले जैसी राउंड नहीं हो पाएगी। लेकिन शुक्र है कि मैं अब भी देख सकती हूं। रेस 3 की यादें। अबूधाबी।" गौरतलब है कि 'रेस 3' में सलमान और जैकलिन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ईद के खास मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन