नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने वो काम किया है जिसके बाद आप उनकी तारीफ कर सकते हैं। अभिनेत्री ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को एक ब्रैंड न्यू कार तोहफे में दी है। जैकलिन पिछले कुछ सालों से शान मुत्ताथिल के साथ काम कर रही हैं, शान के 34वें जन्मदिन पर जैकलिन ने उन्हें कार गिफ्ट करके उनका जन्मदिन यादगार बना दिया है।
Related Stories
सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि जैकी अपनी टीम के कितने करीब है क्योंकि अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ कुछ मज़ेदार क्षण शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं, जैकलीन इस बात का खास ख्याल रखती है कि उनकी टीम के पास वह सब कुछ जिसकी उन्हें ज़रूरत है। चूंकि अभिनेत्री उनके इतने करीब है और अपना अधिकतर समय उन्ही के साथ बिताती है इसिलए वह उन्हें अक्सर कुछ ना कुछ गिफ्ट करती रहती है। लेकिन यह ऐसा कुछ था जिस बारे में कोई भी उनकी टीम में उम्मीद नहीं कर रहा था।

जैकलीन जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ रेस 3 और किक 2 में नज़र आने वाली है।