1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडिस ने की असली बन्दूकबाज़ी !

जैकलीन फर्नांडिस ने की असली बन्दूकबाज़ी !

 Published : Apr 04, 2018 02:12 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 02:12 pm IST

अभिनेत्री  जैकलीन फर्नांडिस ने खास 'रेस 3' के लिए असली बंदूक की ट्रेनिंग ली है और यह पहली बार होगा जब जैकलीन असली बंदूक पर हाथ आजमाते हुए नज़र आएंगी।

जैकलिन फर्नांडिस- India TV Hindi
जैकलिन फर्नांडिस

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चिट्टियां कलाइयां गर्ल जैकलीन फर्नांडिस अपने सेक्सी अवतार और हॉट मूव के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, जैकलीन अक्सर अपनी नई प्रतिभा के साथ दर्शको के दिलों पर राज़ करते आई है। जैकलीन ने अपने पोल डांस, घुड़सवारी, कथक डांस से तो हर किसी का दिल जीता ही है लेकिन अब वह बन्दूकबाज़ी के साथ सबको हैरान करने के लिए तैयार है।

सलमान खान अभिनीत फ़िल्म "रेस 3" में जैकी एक्शन के साथ अपने प्रशंसकों को मंत्रमुक्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, तो वही अभिनेत्री ने खास इस फ़िल्म के लिए असली बंदूक की ट्रेनिंग ली है और यह पहली बार होगा जब जैकलीन असली बंदूक पर हाथ आजमाते हुए नज़र आएंगी।

इस बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा, - "मैंने अपनी पिछली फ़िल्मो में भी बंदूक का इस्तेमाल किया था, लेकिन रेस 3 के लिए अधिक सीखने की ज़रूरत थी क्योंकि यहाँ उपयोग अधिक था। मैं इसके लिए सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ प्रशिक्षण कर रही हूँ और एक्शन करना काफी रोमांचक है।"

जैकलीन जब भी नई चीज पर हाथ आजमाती है तो वह पूरी लगन से उसे निभाती है और हर बार कुछ नया सीखने को इक्छुक रहती है, परिणामस्वरूप  जैकलीन ने हर कलाकारी में खुद को साबित किया है और हर बार अपने प्रशंसकों के दिलों को जीता है। इस ईद पर, "रेस 3" में जेसिका की बन्दूकबाज़ी के लिए तैयार रहिये।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन