1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपुर्द-ए-खाक हुए अभिनेता जगदीप, जावेद-नावेद ने नम आंखों से दी पिता को अंतिम विदाई

सुपुर्द-ए-खाक हुए अभिनेता जगदीप, जावेद-नावेद ने नम आंखों से दी पिता को अंतिम विदाई

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jul 09, 2020 06:36 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 02:41 pm IST

81 साल के जगदीप ने बीते बुधवार को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जगदीप इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। 81 साल के जगदीप ने बुधवार को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके आखिरी सफर के लिए उनके नवाजे मीज़ान जाफ़री (जावेद जाफरी के बेटे) के गुजरात से मुंबई पहुंचने के बाद दोपहर करीब 2 बजे दिग्गज अभिनेता के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिवार ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

अभिनेता जगदीप का आखिरी सफर
Image Source : YOGEN SHAHअभिनेता जगदीप का आखिरी सफर

अभिनेता जगदीप का पार्थिव शरीर लेकर उनके बेटे जावेद जाफरी घर से सुबह करीब 10-11 बजे मजगांव के सिया कब्रिस्तान की ओर रवाना हुए थे। उनके दूसरे बेटे नावेद भी साथ मौजूद रहे। कब्रिस्तान के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

पिता जगदीप को अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान रवाना हुए जावेद जाफरी
Image Source : YOGEN SHAHपिता जगदीप को अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान रवाना हुए जावेद जाफरी

जगदीप के पार्थिव शरीर को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Image Source : YOGEN SHAHजगदीप के पार्थिव शरीर को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

नावेद जाफरी
Image Source : YOGEN SHAHजगदीप के दूसरे बेटे नावेद जाफरी

जगदीप को अंतिम विदाई देने के लिए कॉमेडियन जॉनी लीवर भी कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने कहा कि जगदीप की नकल करके ही वो मशहूर हुए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार रोल्स दिए हैं। 

जॉनी लीवर जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे
Image Source : YOGEN SHAHजॉनी लीवर जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे

मशहूर अभिनेता जगदीप की कुछ अनदेखी तस्वीरें

बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उनके दोनों बेटे जावेद और नावेद जाफरी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। फिल्म 'शोले' में उनके सूरमा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया। 

अभिनेता-कॉमेडियन जगदीप ने दुनिया को कहा अलविदा
Image Source : INDIA TVअभिनेता-कॉमेडियन जगदीप ने दुनिया को कहा अलविदा

परिवार के खास दोस्त और प्रोड्यूसर महमूद अली ने पीटीआई को बताया कि जगदीप का निधन बांद्रा में अपने घर पर रात 8:30 बजे हुआ। उम्र की वजह से उनकी तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रहती थी।

सूरमा भोपाली जगदीप का 'अफसाना' से 'गली गली चोर है' तक का फिल्मी सफर

अभिनेता-कॉमेडियन जगदीप के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, अनिल कपूर ने खुद को बताया सबसे बड़ा फैन

जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके बाद वह 'अब दिल्ली दूर नहीं'. 'मुन्ना', 'आर-पार', 'दो बीगा जमीन, 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए।

फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में उनके काम को लोगों ने काफी सराहा था और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी जगदीप की तारीफ की थी।

जगदीप के निधन पर बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

आयुष्मान खुराना ने जगदीप के निधन पर लिखा, "ये इंडस्ट्री आपके योगदान को हमेशा याद रखेगी।"

अनुपम खेर से जगदीप को श्रद्धांजलि दी

एक और सितारा ज़मीन से आसमान में जा पहुँचा। जगदीर साब हिंदी फ़िल्म जगत के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे। एक हास्य अभिनेता के नाते उनका कोई सानी नहीं था।एक पार्टी में बहुत साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था,”बरखुरदार ! हँसना आसान है, हँसाना बहुत मुश्किल है!” आपकी कमी बहुत खलेगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि वो किस्मत वाली हैं कि उन्हें दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन