1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई पुलिस ने बनाया था ‘धड़क’ का मीम, जान्हवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन

मुंबई पुलिस ने बनाया था ‘धड़क’ का मीम, जान्हवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Jun 24, 2018 05:35 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 05:36 pm IST

'धड़क' साल 2016 की मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।

धड़क- India TV Hindi
धड़क

मुंबई: मुंबई पुलिस ने फिल्म 'धड़क' के एक संवाद का इस्तेमाल आम जन के बीच सड़क सुरक्षा फैलाने में किया है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को धड़क के संवाद वाली एक तस्वीर साझा कि, जिसमें ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर नजर आ रहे हैं। इसमें जाह्न्वी, ईशान से कह रही है,"क्या नाटक कर रहा है.. मुझे देख क्यों नहीं रहा।" इस तस्वीर में ट्रैफिक सिग्नल की लाइट भी लगी है।

तस्वीर के साथ लिखा है, "ट्रैफिक सिग्नलों के भावनात्मक संदेश को कमतर मत समझिए। इसकी नजरअंदाजी करने पर ई-चालान भी कट सकता है।" मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को काफी लोगों ने सराहा, जिसमें खुद जाह्न्वी और ईशान भी शामिल हैं।

जाह्न्वी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा करते हुए लिखा कि वह इससे खुश हैं। 'धड़क' साल 2016 की मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन