नई दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन तले बनी आगामी फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। गौरतलब है कि जाह्नवी और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के काफी व्यस्त चल रहे हैं। दोनों को अक्सर इसी सिलसिलें में कई इवेंट शोज में पहुंचना पड़ता है। ऐसे में खासतौर पर जाह्नवी पर लोगों को ध्यान काफी रहता है। पिछले कुछ वक्त से उनकी हर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस जाह्नवी की झलक पाने के लिए घंटों बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है।
Related Stories
इस दौरान फैंस ने जाह्नवी को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लेगे। दरअसल हाल ही में ईशान और जाह्नवी मुंबई के जुहू मल्टीप्लेक्स में पहुंचे थे। इस मौके पर इनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख जाह्नवी काफी घबरा गईं। लेकिन तभी ईशान ने आगे आकर जाह्नवी को कवर कर लिया और फैंस से बचाकर उनकी गाड़ी तक ले जाने लगे।
इस दौरान एक फैन ने तो कई बार इन दोनों से सेल्फी के लिए कहा। हालांकि ईशान ने उसे मना किया, लेकिन इसके बावजूद वह जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करता रहा। फैन की इस हरकत को देख ईशान भी गुस्से में नजर आ रहे हैं और वह जाह्नवी को कवर करते हुए कार तक ले जाते हैं। गौरतलब है कि ईशान और जाह्नवी की 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।