Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोरंजन खबरें 20 जून: अनुकृति बनी मिस इंडिया 2018, 'धड़क' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज, एक क्लिक में पढ़े एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

मनोरंजन खबरें 20 जून: अनुकृति बनी मिस इंडिया 2018, 'धड़क' का रोमांटिक गाना हुआ रिलीज, एक क्लिक में पढ़े एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

Written by: Bhavna Sahni Published : Jun 20, 2018 02:24 pm IST, Updated : Jun 20, 2018 02:24 pm IST

एंटरटेनमेंट में दिनभर कुछ न कुछ नया चलता है। अब आप फिल्मी सितारों से लेकर लेटेस्ट रिलीज, गाने और फिल्मों के बारे में एक ही जगह पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको फिल्म जगत से जुड़ी हर खबर से रू-ब-रू करने रहे हैं। जानिए 20 जून की बॉलीवुड की कुछ बड़ी खबरें।

Bollywood news - India TV Hindi
Bollywood news

Bollywood Latest Updates: एंटरटेनमेंट में दिनभर कुछ न कुछ नया चलता है। अब आप फिल्मी सितारों से लेकर लेटेस्ट रिलीज, गाने और फिल्मों के बारे में एक ही जगह पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको फिल्म जगत से जुड़ी हर खबर से रू-ब-रू करने रहे हैं। जानिए 20 जून की बॉलीवुड की कुछ बड़ी खबरें।

जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' का पहला गाना हुआ रिलीज

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। अब उनकी इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज हो चुका है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अजय गोगावले ने अपनी जादूई आवाज में सजाया है। गाने में ईशान और जान्हवी का रोमांस दिखाया गया है। इस गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने, जबकि अजय-अतुल ने इसमें म्यूजिक दिया है। (Dhadak Title Track: 'धड़क' का खूबसूरत टाइटल सॉन्ग रिलीज़, 2018 का सबसे रोमांटिक गाना है ये)

'संजू' के लिए रणबीर कपूर को कास्ट नहीं करना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा

रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' में किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही जारी किए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। लेकिन हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान बताया कि, वह नहीं चाहते थे कि फिल्म में संजय दत्त के रोल के लिए रणबीर को कास्ट किया जाए। बल्कि उन्हें लगता था कि रणवीर सिंह इस भूमिका में बिल्कुल फिट रहेंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस बात पर अड़े हुए थे कि फिल्म में संजय दत्त के किरदार के लिए रणबीर ही परफेक्ट हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद जब विधु ने रणबीर को संजय के रोल में ढ़लते देखा तो वह अपने शब्द वापस लेना चाहते थे। ('संजू' के लिए रणबीर कपूर नहीं थे विधु विनोद चोपड़ा की पहली पसंद, इस अभिनेता को देना चाहते थे लीड रोल)

अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018

तमिलनाडु की अनुकृति वास के रूप में हमें फेमिना मिस इंडिया 2018 मिल चुकी है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें यह ताज पहनाया। बता दें कि अनुकृति ने 29 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर इस खिताब को हासिल किया है। मंगलवार की रात मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन हुआ। गौरतलब है कि अनुकृति व्यास पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। (तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज)

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में साथ दिखेंगे अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि यह फिल्म ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार अपने बेटे और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इसे लेकर हर्ष का कहना है कि, "हमारे पास एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा है। अरबों लोगों के देश में केवल एक लड़का ऐसा कर सकता था और उन्होंने वर्ष 2008 बीजिंग में ऐसा किया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता। यह पहली बार है कि मैं अपने पिता (अनिल कपूर) के साथ फिल्म करने जा रहा हूं, फिल्म में भी वह मेरे पिता हैं। यह अनोखे व्यक्ति के बारे में एक प्रेरणादायक कहानी है। मैं उनकी कहानी दुनिया के सामने लाना चाहता हूं।" (हर्षवर्धन को मिला पिता अनिल कपूर का साथ, इस बायोपिक में आएंगे नजर)

दिलजीत दोसांझ की आवाज में रिलीज हुआ 'सूरमा' का पहला गाना

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'सूरमा' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। बता दें कि इस गाने में दिलजीत दोसांझ ने आवाज भी दी है।  यह पहली बार है जब दिलजीत ने शंकर एहसान लॉय और गुलजार के साथ काम किया है। दिलजीत के लिए, गुलजार द्वारा लिखे गए गीत को गाना एक सपने का सच होने जैसा था। ('सूरमा' का पहला गाना ‘इश्क़ दी बाजियां’ हुआ रिलीज, दिलजीत दोसांझ ने दी है जादुई आवाज़)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement