1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Title Track: 'धड़क' का खूबसूरत टाइटल सॉन्ग रिलीज़, 2018 का सबसे रोमांटिक गाना है ये

Dhadak Title Track: 'धड़क' का खूबसूरत टाइटल सॉन्ग रिलीज़, 2018 का सबसे रोमांटिक गाना है ये

 Published : Jun 20, 2018 01:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 01:27 pm IST
Dhadak Title Track- India TV Hindi
Dhadak Title Track

मुंबई: जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का टाइटल सॉन्ग रिलीज हो गया। श्रेया घोषाल और अजय गोगावले की आवाज़ में ये गाना रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक गाने में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर का रोमांस दिखाया गया है। यह गाना जयपुर में लॉन्च हुआ, सॉन्ग रिलीज करने ईशान और जान्हवी जयपुर पहुंचे थे।

अजय-अतुल ने इस गाने का म्यूजिक दिया है, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, ये इस साल रिलीज रोमांटिक खूबसूरत गानों में से एक है। गाने में की शुरुआत जान्हवी और ईषान के पप्पी वाले डायलॉग से होती है, जो ट्रेलर में भी दिखाया गया है। सबसे पहले आप ये खूबसूरत गाना सुनिए।

 

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है, फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होनी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची जाह्नवी ने पीले रंग का सूट पहना था, वहीं ईशान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जैकेट में नजर आए।

Dhadak Title Track
Image Source : PTIDhadak Title Track

Dhadak Title Track
Image Source : PTIDhadak Title Track

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी यह फिल्म मराठी मूवी सैराट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का राइट बहुत पहले ही करण जौहर ने खरीद लिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन