1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

 Published : Jun 20, 2018 08:56 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 09:07 am IST

अनुकृति वास ने 29 कंटेस्टेंट को पीछे करके ये खिताब अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें यह ताज पहनाया।

मिस इंडिया  वर्ल्ड 2018- India TV Hindi
मिस इंडिया  वर्ल्ड 2018

नई दिल्ली: फेमिना मिस इंडिया 2018 हमें मिल चुकी है, इस बार की मिस इंडिया बनी हैं तमिलनाडु की अनुकृति वास। अनुकृति ने 29 कंटेस्टेंट को पीछे करके ये खिताब अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें यह ताज पहनाया।

मंगलवार की रात मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन हुआ। यहां कई बॉलीवुड सितारों ने डांस किया और इसके बाद देश को नई मिस इंडिया मिली। तमिलनाडु की अनुकृति वास ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

फर्स्ट रनर अप मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया अनुकृति वास और सेकंड रनर अप श्रेया राव

अनुकृति व्यास पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। वो फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। अनकृति को बाइक चलाने का शौक है। वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

इस समारोह में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलिन फर्नांडिस ने धमाकेदार डांस भी किया। वहीं करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने अपनी कॉमेडी एंकरिंग से लोगों को खूब हंसाया।

मिस इंडिया  वर्ल्ड 2018
Image Source : PTIमिस इंडिया  वर्ल्ड 2018

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन