1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘धड़क’ को लेकर जाह्नवी कपूर ने बताई ये खास बात

‘धड़क’ को लेकर जाह्नवी कपूर ने बताई ये खास बात

 Published : Jun 29, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 03:14 pm IST

'धड़क' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहीं जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी इस डेब्यू फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब अपनी इस फिल्म को लेकर जाह्नवी

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

मुंबई: आगामी फिल्म 'धड़क' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहीं जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी इस डेब्यू फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब अपनी इस फिल्म को लेकर जाह्नवी का कहना है कि यह फिल्म मजबूत सामाजिक संदेश देने वाली है। गौरतलब है कि इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। जाह्नवी अपने सह-कलाकार ईशान के साथ गुरुवार को ‘धड़क’ के प्रचार के लिए स्थानीय रेडियो स्टेशन पहुंचीं।

इस दौरान जाह्न्वी ने कहा, "हमारी फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म मजबूत संदेश देती है, इसलिए मुझे लगता है कि सबको यह फिल्म देखनी चाहिए।" हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का गाना 'झिंगाट' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "मैं खुश हूं कि हमें गाने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मैं समझती हूं कि ज्यादातर लोग मराठी 'झिंगाट' गीत से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिल्म की कहानी और किरदार के संदर्भ में यह गीत बहुत महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "हमने गाने की मजेदार शूटिंग की, मुझे उम्मीद है कि दर्शक बड़े पर्दे पर देखकर इसका आनंद लेंगे।" गौरतलब है कि फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिन्दी रीमेक है। 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन