1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर ने बहन ने खुशी को किया परेशान, इंस्टा पर शेयर किया मजेदार वीडियो

जान्हवी कपूर ने बहन ने खुशी को किया परेशान, इंस्टा पर शेयर किया मजेदार वीडियो

 Published : May 15, 2020 11:09 pm IST,  Updated : May 15, 2020 11:40 pm IST

जान्हवी को आने वाले दिनों में फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूहीअ़फ्जा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा।

 
Janhvi Kapoor khushi kapoor- India TV Hindi
  Janhvi Kapoor khushi kapoor Image Source : JANHVI KAPOOR INSTAGRAM

जिटिवमुंबई: अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर को एक मजेदार नए वीडियो में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को परेशान करते हुए देखा गया, जो नाराज हो जाने के बाद अपनी बहन से उसने बात न करने के लिए कहती हैं। जान्हवी कपूर ने ये मजेदार वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जहां वो बहन खुशी को परेशान करती दिख रही हैं।  वीडियो में ब्लैक कलर की हुडी से खुशी ने खुद को पूरी तरह से ढका हुआ है।

क्लिप में जाह्न्वी खुशी से पूछती हुई नजर आती हैं, "खुशी, 1 से 10 के पैमाने पर आज आप कितनी पॉजिटिव महसूस कर रही हैं।"

खुशी, जो खुद को हुडी के साथ अपने फेस को कवर कर सोफे पर बैठी हुई थी जवाब देती हैं-, "मुझसे बात करना बंद करो।"

जान्हवी फिर मस्ती से पूछती है, "क्या आप पॉजिटिव महसूस कर रहीे हैं। क्या आप सकारात्मकता फैला रही हैं?।"

खुशी ने जवाब देते हुए कहा, "यहां से जाओ।"

इससे पहले जान्हवी ने ये वीडियो शेयर किया था-

वर्कफ्रंट की बात करे तो जान्हवी कपूर को अगामी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूहीअ़फ्जा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा।

(आईएएन एस इनपुट में साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन