1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी-बोनी कपूर की तस्वीर शेयर करके दी शादी की सालगिरह की बधाई

जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी-बोनी कपूर की तस्वीर शेयर करके दी शादी की सालगिरह की बधाई

 Published : Jun 02, 2020 08:21 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 08:23 pm IST

जान्हवी कपूर ने जो फोटो शेर की है उसमें श्रीदेवी बोनी कपूर को गले लगाए नजर आ रही हैं। जान्हवी ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "शादी की सालगिरह मुबारक हो।"

janhvi kapoor- India TV Hindi
जान्हवी कपूर ने शेयर की माता-पिता की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मंगलवार को सोशल मडिया के जरिए अपने माता-पिता को शादी की बधाई दी। जान्हवी ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। बता दें,  श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून, 1996 को शादी की थी। जान्हवी कपूर ने जो फोटो शेर की है उसमें श्रीदेवी बोनी कपूर को गले लगाए नजर आ रही हैं। जान्हवी ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "शादी की सालगिरह मुबारक हो।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी और संजय कपूर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया।

जब जान्हवी कपूर नहीं चाहती थीं 'मां का हग' बहन खुशी करे शेयर

जान्हवी श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जान्हवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया से चली गईं।  जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जान्हवी को हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि वो अपनी पहली फिल्म मां को नहीं दिखा पाईं। 

फिल्मों की बात करें तो जान्हवी की झोली में फिलहाल 'गुंजन-सक्सेना : द कारगिल गर्ल', 'रूही आफजा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन