1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये जवानी है दीवानी: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, पति रणवीर सिंह का ऐसा रहा रिएक्शन

ये जवानी है दीवानी: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, पति रणवीर सिंह का ऐसा रहा रिएक्शन

 Published : Jun 01, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 01:45 pm IST

इस सुपरहिट मूवी में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अलावा कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

ये जवानी है दीवानी 7 साल- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, पति रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट Image Source : INSTAGRAM

यंगस्टर्स के बीच धमाल मचाने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को रिलीज हुए रविवार को सात साल हो गए, जिसको याद करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इन थ्रोबैक फोटोज पर उनके पति रणवीर सिंह के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

पोस्ट में दीपिका साटन की साड़ी पहने हुए रणबीर को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। दीपिका ने पोस्ट में लिखा, " 'हमारा सबसे पहला लुक टेस्ट.. यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं.. एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे'- नैना तलवार। ये जवानी है दीवानी के 7 साल, अयान मुखर्जी, #रणबीर कपूर #बनी।"

इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया, 'क्यूट।'

रणवीर सिंह ने किया कमेंट
Image Source : रणवीर सिंह ने किया कमेंटरणवीर सिंह ने किया कमेंट

वहीं, इस अवसर पर फिल्म के निर्माता करण जौहर भावुक हो गए। करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वह फिल्म के सात साल पूरे होने पर इस खुशी का जश्न मना रहे हैं। वीडियो में हम फिल्म के कुछ दृश्य देख सकते हैं। वहीं बैकग्राउंड में 'ये जवानी है दीवानी' के टाइटल ट्रैक का इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक भी बज रहा है।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस हिट फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोस्ती, ड्रामा पर आधारित फिल्म में दीपिका ने नैना तलवार का किरदार निभाया था, जो पढ़ाकू रहती है। वहीं रणबीर ने कबीर की भूमिका निभाई थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन