1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैसमिन भसीन ने 'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए योगा किया शुरू

जैसमिन भसीन ने 'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए योगा किया शुरू

 Published : Dec 27, 2018 09:01 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 09:01 pm IST

टीवी एक्ट्रेस जैसमिन भसीन ने अपकमिंग टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपनी भूमिका के लिए मेडिटेशन और योगा करना शुरू कर दिया है।

Jasmin Bhasin- India TV Hindi
Jasmin Bhasin Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस जैसमिन भसीन ने अपकमिंग टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपनी भूमिका के लिए मेडिटेशन और योगा करना शुरू कर दिया है। वह हैप्पी नाम की एक महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जो पंजाब से है और उसका मकसद है कि वह जहां भी जाए, सिर्फ खुशियां बिखेरे।

जैसमिन ने कहा, "हैप्पी बहुत दिलचस्प है। भूमिका की तैयारी के लिए मैंने मेडिटेशन और योगा करना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि ऐसा करने से, मैं अंदर से खुश रह सकूंगी और साथ ही अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूंगी।"

उन्होंने कहा, "इसलिए दिनचर्या के रूप में, मैं रोजाना सुबह एक घंटा अभ्यास करती हूं। मुझे पहले से ही अपने आप में बदलाव दिखाई दे रहा है और इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं।"

'दिल तो हैप्पी जी' का प्रीमियर 14 जनवरी को टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

जैसमिन इससे पहले 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' में नजर आ चुकी हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन में भी नजर आएंगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

सलमान खान ने पनवेल में मनाया अपना बर्थडे, ये मेहमान हुए शामिल

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

Simmba first movie reviews from UAE: फिल्म नहीं, रणवीर सिंह की एक्टिंग आई पसंद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन