1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ताजमहल विवाद: 'इतिहास की अज्ञानता' पर जावेद अख्तर ने संगीत सोम को लिया आड़े हाथ

ताजमहल विवाद: 'इतिहास की अज्ञानता' पर जावेद अख्तर ने संगीत सोम को लिया आड़े हाथ

 Published : Oct 19, 2017 07:28 am IST,  Updated : Oct 19, 2017 07:28 am IST

संगीत सोम पिछले कुछ वक्त से ताजमहल पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 'इतिहास की अज्ञानता' के लिए संगीत सोम की तीखी आलोचना की है। दरअसल बता दें कि संगीत सोम ने विश्व...

Javed akhtar- India TV Hindi
Javed akhtar

मुंबई: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संगीत सोम पिछले कुछ वक्त से ताजमहल पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 'इतिहास की अज्ञानता' के लिए संगीत सोम की तीखी आलोचना की है। दरअसल बता दें कि संगीत सोम ने विश्व के 7 अजूबों में शामिल ताजमहल को 'भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा' करार दिया था, जिस पर जावेद ने उन्हें आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में सोम को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह कहते हुए सुना जा रहा है कि 'ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा है, क्योंकि इसका निर्माण एक ऐसे शासक द्वारा किया गया है, जो हिंदुओं का नामोनिशान मिटाना चाहता था।'

इसकी प्रतिक्रिया में जावेद ने अपने एक ट्वीट में कहा, "इतिहास के प्रति संगीत सोम की अज्ञानता सच में आश्चर्यजनक हद तक विशाल (मान्युमेंटल) है। कृपया कोई उन्हें छठी कक्षा वाली इतिहास की किताब दे। इसमें साफ बताया गया है कि जहांगीर के युग के दौरान भारत आए डॉ. थोमस रोए ने लिखा था कि एक भारतीय की औसत जीवनशैली का स्तर एक अंग्रेज की जीवनशैली से बेहतर है।" उन्होंने लिखा, "जो बात मुझे हैरत में डालती है वह यह है कि अकबर से नफरत करने वालों को क्लाइव से समस्या नहीं है। जो जहांगीर से नफरत करते हैं वे हेस्टिंग्स का जिक्र तक नहीं करते।" विश्व के 7 अजूबों में से एक माने जाने वाले ताजमहल की सुंदरता का दीदार करने हर साल लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटक आते हैं।

ताजमहल को लेकर उठे इस विवाद के निपटारे के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "हमें सोम के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए।" मुख्यमंत्री के इस बयान से यह साफ नजर आया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार स्वयं को विधायक के इस विवादस्पद बयान से अलग रखना चाहती है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार के लिए ताज बेहद जरूरी है, खासकर पर्यटन को ध्यान में रखते हुए। इसलिए, यहां पर्यटकों को सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा में ताजमहल, फतेहपुर सीकरी और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने आईएएनएस को इसकी जानकारी दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन