1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक विलेन रिटर्न्‍स' के सेट पर पहुंचे एक्टर जितेंद्र, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी को दिया आशीर्वाद

'एक विलेन रिटर्न्‍स' के सेट पर पहुंचे एक्टर जितेंद्र, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी को दिया आशीर्वाद

 Published : Mar 18, 2021 11:59 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 11:59 pm IST

जॉन और दिशा ने 1980 के दशक के सुपरस्टार रहे जितेंद्र से मिलकर खुशी जताई और अपने फैन मोमेंट का आनंद लिया। 

jeetendra- India TV Hindi
 'एक विलेन रिटर्न्‍स' के सेट पर पहुंचे एक्टर जितेंद्र Image Source : IANS

 

मुंबई: दिग्गज अभिनेता जितेंद्र कपूर गुरुवार को फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स से मिलने के लिए एक विलेन रिटर्न्‍स फिल्म के सेट पर पहुंचे। उन्होंने निर्देशक मोहित सूरी, अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ समय बिताया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग की प्रगति पर भी चर्चा की। जॉन और दिशा ने 1980 के दशक के सुपरस्टार रहे जितेंद्र से मिलकर खुशी जताई और अपने फैन मोमेंट का आनंद लिया। वहां से निकलने से पहले उन्होंने जॉन, दिशा और मोहित को अपना आशीर्वाद दिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर उन नामों में शामिल हैं, जिन्हें फिल्म निर्माता के रूप में जाना जाता है।

Tanushree Dutta Birthday: अपनी पहली फिल्म से तनुश्री दत्ता ने लोगों को बना दिया था अपना 'आशिक' 

इससे पहले सूरी ने एक बयान में कहा था कि वह आखिरकार फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर खुश हैं। निर्देशक सूरी ने कहा था, 'मैं काफी समय से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहा था। दुर्भाग्य से महामारी के साथ चीजें बंद हो गई थीं, लेकिन अब मुझे खुशी है कि हम फिर से वहीं पर हैं, जहां से हम संबंध रखते हैं - मेकिंग मूवीज! (फिल्मों का निर्माण)। मुझे उम्मीद है कि इसके साथ एक विलेन का जादू फिर से चलेगा।"

Tanushree Dutta Birthday: अपनी पहली फिल्म से तनुश्री दत्ता ने लोगों को बना दिया था अपना 'आशिक' 

फिल्म में अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी हैं और यह 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन