1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! टूट गई जूही और सचिन की 8 साल की शादी, जल्द लेने जा रहे हैं तलाक

OMG! टूट गई जूही और सचिन की 8 साल की शादी, जल्द लेने जा रहे हैं तलाक

 Published : Sep 18, 2017 10:45 am IST,  Updated : Sep 18, 2017 10:45 am IST

पिछले कुछ वक्त से फिल्मी हस्तियों के अलग होने की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही हैं। अब इस लिस्ट मे जानी मानी जोड़ी जूही परमार और सचिन श्रॉफ का भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में खबर आई है कि अब ये दोनों भी एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं।

juhi parmar- India TV Hindi
juhi parmar

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी जूही परमार और सचिन श्रॉफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक जूही और सचिन शादी के 8 साल के बाद एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों को टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक माना जाता है। इस खबर से दोनों के ही फैंस काफी हैरान रह गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जूही और सचिन पिछले एक साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। और यही कारण है कि अब दोनों एक दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक काफी समय तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद अब जूही और सचिन ने हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग होकर तलाक का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इन दोनों ने वर्ष 2009 में खूब धूम धाम से सात फेरे लिए थे। इनकी एक 4 साल का बेटी समायरा भी है। लेकिन अब जूही और सचिन अपने इस 8 साल के रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। वैसे इससे पहले भी इन दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में आई थीं, जिसे बाद में इन्होंने सिर्फ आफवाह बताया था। (ANR अवार्ड से सम्मानित हुए ‘बाहुबली’ के निर्देशक राजामौली)

लेकिन इस बार लगता है कि अब जल्द ही इन खबरों पर मोहर लगने वाली है। इस मामले पर अब तक जूही और सचिन में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। गौरतलब है कि जूही ने पिछले दिनों धारावाहिक ‘कर्मफल दाता शनि’ से एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की है। इसके बाद से सचिन संग उनके रिश्ते के टूटने की खबरें आने लगी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन