1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, बेटी से भी छोटी है पत्नी

Happy B'day: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, बेटी से भी छोटी है पत्नी

 Published : Jan 16, 2018 09:41 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 09:41 am IST

कबीर बेदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। कबीर का जन्म लाहौर (पाकिस्तान) में 16 जनवरी 1946 को हुआ था। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका और यूरोप में भी खूब नाम कमाया। कबीर अभिनय, रेडियो और थियेटर में काफी चमके। हालांकि इससे उलट उनकी निजी जिंदगी रही।

Kabir Bedi
Kabir Bedi

इसके बाद कबीर खान की नाम ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस संग जुड़ने लगा। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों ने शादी कर ली। इनका एक बेटा एमड बेदी भी है, जो इंटरनेशनल मॉडल है। लेकिन कबीर और सुसैन का रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया।

Kabir Bedi
Kabir Bedi

कबीर ने तीसरी शादी वर्ष 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से शादी कर ली। हालांकि उनकी यह शादी भी सफल नहीं रही और दोनों वर्ष 2005 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद से वह परवीन दोसांझ संग रिलेशनशिप में आ गए और लंबे वक्त तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों वर्ष 2016 में शादी कर ली। बता दें कि परवीन और आफताब शिवदसानी की पत्नी निन दोसांझ की बहन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन