नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। कबीर का जन्म लाहौर (पाकिस्तान) में 16 जनवरी 1946 को हुआ था। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका और यूरोप में भी खूब नाम कमाया। कबीर अभिनय, रेडियो और थियेटर में काफी चमके। हालांकि इससे बिल्कुल उलट उनकी निजी जिंदगी रही है। कबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 15 जनवरी 2016 को चौथी शादी कर एक बार फिर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने खुद से उम्र में 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से शादी की। बता दें कि इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि परवीन (45 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी (49 साल) से भी 4 साल छोटी हैं।
Related Stories
परवीन ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं। बता दें कि वह कबीर खान के साथ 10 साल लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी थीं। कबीर की पहली शादी डांसर प्रोमिता बेदी से वर्ष 1969 में हुई। इन दोनों के दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। प्रोमिता ने कबीर से अलग होने के बाद भी कहा था कि वह फिर कभी किसी से कबीर जितना प्यार नहीं कर सकतीं। बेटे सिद्धार्थ की खुदकुशी से कबीर और प्रोमिता काफी सदमे में रहें। इसके बाद एक हादसे में प्रोमिता ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रोमिता से रिश्ते बिगड़ने के बाद कबीर अभिनेत्री परवीन बाबी संग भी रिश्ते में रहे। लेकिन कबीर का ज्यादातर समय उनके हॉलीवुड की ओर सफर करने में रहा। परवीन को महसूस होने लगा कि कबीर अपने काम में व्यस्त हैं कि वह उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। लिहाजा कबीर और परवीन का खत्म हो गया।
अगली स्लाइड में भी पढ़ें कुछ हैरान करने वालीं बातें:-