1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday कबीर बेदी: निजी जिंदगी भी फिल्मों जैसी

Happy Birthday कबीर बेदी: निजी जिंदगी भी फिल्मों जैसी

 Published : Jan 16, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Jan 16, 2016 04:21 pm IST

मनोरंजन-जगत में कबीर बेदी 1970 के दशक का एक जगमगाता नाम है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी रियल लाइफ 'रील लाइफ' की तरह जी है, अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी को मनचाहे तरीके से जिया।

kabir- India TV Hindi
kabir

नई दिल्ली: मनोरंजन-जगत में कबीर बेदी 1970 के दशक का एक जगमगाता नाम है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी रियल लाइफ 'रील लाइफ' की तरह जी है, अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी को मनचाहे तरीके से जिया, उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में नाम कमाया है। वह ऐसे चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार रहे हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और शोहरत हासिल की।

इसे भी पढ़े:- इन बॉलीवुड स्टार्स का चला फिरंगियों से अफेयर

कबीर बेदी ने फिल्मों, रंगमंच और टेलीविजन की दुनिया में अद्भुत कारनामों के जलवे बिखेरे हैं, वह 1970 के दशक के जाने-माने कलाकारों में से हैं।

16 जनवरी 1946 को जन्मे अभिनेता कबीर के पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। उनकी मां फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थीं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली महिला थीं।

कबीर बेदी ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कबीर ने चार बार शादी की और उनके पूजा, सिद्धार्थ (दिवंगत) और एडम नामक तीन संतानें हुईं।

कबीर बेदी ने अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी के साथ कई महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, इसके चलते उनके कई लव-अफेयर्स भी चर्चित रहे हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में जो चाहा, वो पाया।

कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे। हालांकि, परवीन से उन्होंने शादी नहीं की। 1997 में सीजोफ्रीनिया नाम की बीमारी से पीड़ित उनके बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली, इस सदमे से कुछ समय बाद उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा की भी मौत हो गई।

अगली स्लाइड में देखिए कबीर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन