कबीर खान की फिल्म 83 में एक्टर निशांत दहिया क्रिकेटर रॉजर बिन्नी की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे। निशांत 'केदारनाथ' और 'मेरी प्यारी बिंदु' में काम कर चुके हैं।
Related Stories
फिल्म 83 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने निशांत की तस्वीर के साथ यह न्यूज़ सबके साथ शेयर की।
फिल्म में ताहिर राज भसीन-सुनील गवास्कर, साकिब सलीम- मोहिंदर अमरनाथ, एमी विर्क-बलविंदर संधू, जीवा- कृष्णमचारी श्रीकांत, साहिल खट्टर- सईद किरमानी, चिराग पाटिल- संदीप पाटिल, पंकज त्रिपाठी- पीआर मान सिंह, हार्डी संधू- मदन लाल के रोल में दिखेंगे।
फिल्म की कास्ट ने कुछ हफ्ते पहले सीनियर क्रिकेटर्स के साथ धर्मशाला में प्रैक्टिस की थी।
फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होगी।
Also Read:
Student of the Year 2 से आलिया भट्ट-टाइगर श्रॉफ के Hook Up सॉन्ग का टीजर रिलीज
दबंग 3 के साथ नहीं क्लैश होगी ब्रह्मास्त्र, अयान मुखर्जी ने बताया कब आएगी फिल्म