1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दबंग 3 के साथ नहीं क्लैश होगी ब्रह्मास्त्र, अयान मुखर्जी ने बताया कब आएगी फिल्म

दबंग 3 के साथ नहीं क्लैश होगी ब्रह्मास्त्र, अयान मुखर्जी ने बताया कब आएगी फिल्म

 Published : Apr 27, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 04:47 pm IST

अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खबरें थीं कि फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन हैं।

 Brahmastra- India TV Hindi
Brahmastra Image Source : INSTAGRAM

अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खबरें थीं कि फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म 'दबंग 3' भी 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इसके बाद से सभी इन दो बड़ी फिल्मों के क्लैश के बारे में बात करने लगे थे। हालांकि शनिवार को अयान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान जारी कर कहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल गर्मी में रिलीज़ होगी। हालांकि उन्होंने रिलीज़ डेट नहीं बताई है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी यह बयान शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी की 'गुड न्यूज़' अगले साल न्यू ईयर पर रिलीज़ होगी।

आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' पहले इस साल अगस्त में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन VFX का काम अधूरा रहने के कारण इसके रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुल्गारिया में हुई है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। यह रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म है। एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उन्होंने रणबीर संग इस फिल्म में काम करने के लिए अयान से विनती की थी।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था- ''जब अयान ने 'ये जवानी है दीवानी' की थी, उसी समय उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' बनाने के बारे में सोच लिया था। मैं उनके और रणबीर के साथ काम करना चाहती थी। मैंने अयान से निवेदन किया था कि प्लीज़ मुझे रणबीर के साथ कास्ट करें।''

 
कुछ दिनों पहले कुम्भ में आलिया, रणबीर और अयान ने फिल्म का logo लॉन्च किया था।
 

Also Read:

Avengers Endgame India Box Office Collection Day 1: मार्वल फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 53.10 करोड़ रुपये

शाहरुख खान ने अबराम के साथ शेयर की तस्वीर, बताया उसे मिनी SRK

सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के बाहों में हाथ डाले, कुछ इस तरह दिखा रही हैं अपनी इंगेजमेंट रिंग!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन