1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कादर खान की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए कनाडा रवाना

कादर खान की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए कनाडा रवाना

 Published : Feb 28, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 02:13 pm IST

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कादर खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार कादर खान की तबूयत खराब हो गई है, जिसके कारण इलाज के लिए उन्हें तुरंत कनाडा ले जाया गया है। 80 साल के कादर खान...

kader khan- India TV Hindi
kader khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कादर खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार कादर खान की तबूयत खराब हो गई है, जिसके कारण इलाज के लिए उन्हें तुरंत कनाडा ले जाया गया है। 80 साल के कादर खान पैरों में तकलीफ के कारण चल नहीं पाते और पिछले 3 साल से व्हील चेयर पर ही हैं।

इसे भी पढ़ें:-

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया है कि, वह पिछले कुछ दिनों से कादर से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे बात नहीं हो पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले 2,3 दिनों में हो पाएगी।

शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि, कादर खान के बड़े बेटे उन्हें कनाडा लेकर गए हैं। उन्होंने कहा, उनकी पत्नी उनकी अच्छी देखभाल करेंगी। शक्ति कपूर ने भी बताया है कि कादर खान ने कुछ वक्त पहले अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन वह गलत हो गया जिसके कारण उनकी परेशानी और भी बढ़ गई।

कादर खान पिछली बार 2015 में अपनी फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' के दौरान ही मीडिया से रुबरू होते देखा गया था। लेकिन इसके बाद से वह अपनी बीमारी के कारण लाइमलाइट से दूर हो गए हैं।

कादर खान ने कुछ वक्त पहले कहा था कि अब कोई भी निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता। बता दें कि कादर खान ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को लुभाया ही है साथ ही वह राइटर के तौर पर भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन