1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमारी की वजह से अब ऐसे दिखने लगे हैं कादर खान, पहचानना हुआ मुश्किल

बीमारी की वजह से अब ऐसे दिखने लगे हैं कादर खान, पहचानना हुआ मुश्किल

 Published : Oct 13, 2017 08:01 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:01 pm IST

कादर खान का कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

kader khan now- India TV Hindi
kader khan now

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कादर खान अब 79 साल के हो चुके हैं। बढ़ती उम्र की वजह से कादर खान को कई बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। वो फिलहाल कनाडा में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक कादर खान को बोलने और चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी बहू शाहिस्ता ने बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है बस बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें ये सारी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि वह अपने पोते हम्जा और पोती साइमा के साथ काफी खुश रहते हैं।

कादर खान के बेटे सरफराज ने भी बताया था कि उनके पिता को चलने फिरने में दिक्कत होती है। उन्हें दोनों तरफ से सपोर्ट करना पड़ता है। कुछ ही कदम वो चल पाते हैं और फिर बैठ जाते हैं। डर लगता है कि कहीं वह गिर न पड़े। इससे पहले उनकी घुटनों की सर्जरी भी हुई थी। तभी से कादर खान को चलने में डर लगने लगा। उन्हें अगले दिन से चलना था मगर वो नहीं चले जिसकी वजह से उनके पैरों की दिक्कतें बढ़ गईं।

kader khan now
kader khan now

कई बार कादर खान की मौत की अफवाहें भी उड़ी हैं। लेकिन उनके परिवार ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। कादर आखिरी बार फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ में नजर आए थे।

kader khan now
kader khan now

कादर को 'आंखें' और 'कुली नंबर वन' और ‘दूल्हे राजा’ जैसी कई फिल्मों में कॉमेडी के लिए आज भी याद किया जाता है। कादर खान ने गोविंदा के साथ कई सारी फिल्में की हैं। गोविंदा और कादर खान की जोड़ी आज भी हिट है।

यहां देखिए दूल्हे राजा का ये गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन