1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल की वेडिंग पार्टी की पहली तस्वीर LEAK,मांग में सिंदूर और गाउन पहने पति के साथ ऐसे आईं नजर

काजल अग्रवाल की वेडिंग पार्टी की पहली तस्वीर LEAK,मांग में सिंदूर और गाउन पहने पति के साथ ऐसे आईं नजर

 Published : Nov 01, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 08:54 pm IST

शादी की तस्वीरों के अलावा काजल अग्रवाल की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है।

Kajal Aggarwal Gautam Kichlu wedding party- India TV Hindi
Kajal Aggarwal Gautam Kichlu wedding party Image Source : INSTAGRAM/WEKAFAWA

शादी की तस्वीरों के अलावा काजल अग्रवाल की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि काजल की ये तस्वीर उनकी शादी की पार्टी की है। इस तस्वीर में काजल क्रीम और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का गाउन पहना हुआ है। गले में चोकर नेकलेस, मांग में सिंदूर और हाथ में वाइन का गिलास पकड़े हुई हैं। वहीं उनके साथ में उनके पति गौतम किचलू काले रंग के कोट-पैंट में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

शादी के 2 दिन बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें, रोमांटिक मूड में आईं नजर

तस्वीर को देखकर लग रहा है कि शादी की तरह इस सेलिब्रेशन में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इस तस्वीर के अलावा काजल और गौतम की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजल अपने पिता का हाथ पकड़े वेडिंग हॉल में एंट्री लेते हुए नजर आ रही हैं। 

ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज की शेयर

अब जरा काजल और गौतम किचलू की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में ये दोनों कपल कैमरे में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन