1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 2 दिन बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें, रोमांटिक मूड में आईं नजर

शादी के 2 दिन बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें, रोमांटिक मूड में आईं नजर

 Published : Nov 01, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 07:23 pm IST

शादी के बाद अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ब्राइडल फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

Kajal Aggarwal  and Gautam Kichlu - India TV Hindi
Kajal Aggarwal  and Gautam Kichlu  Image Source : INSTAGRAM/KAJAL AGGARWAL

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध गई। अभिनेत्री ने शादी मुंबई के ताज होटल में की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। शादी के बाद अभिनेत्री ने ब्राइडल फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

काजल ने लगातार तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'मेरी प्यारी अनामिका खन्ना इस ड्रेस में हर एक छोटी से छोटी चीज मुझे पसंद आई। आपकी इस कड़ी मेहनत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। सबसे जरूरी बात आपने इस ड्रेस में मेरे प्रति अपना सारा प्यार उड़ेल दिया और मेरे इस खास दिन को और भी खास बना दिया।'

गौतम किचलू की हुईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, देखिए शादी की पहली तस्वीर

इन तीनों तस्वीरों में काजल कभी खिलखिलाकर मुस्कुराते हुए तो कभी शर्माते हुए नजर आ रही हैं। 

इससे पहले काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू के साथ मंडप और शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में काजल गौतम को किस करती हुई भी दिखाई दी थीं।' 

ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू संग शादी की फोटोज की शेयर

इसके साथ ही काजल ने दूसरी तस्वीर शेयर करके शादी के दौरान होने वाली एक परंपरा के बारे में विस्तार से बताया।

काजल ने पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'और ऐसे ही मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी की। इसलिए ख़ुशी है कि मैंने यह सब पाया और आप में मेरा घर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन