1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर काजोल ने कही ये बड़ी बात

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर काजोल ने कही ये बड़ी बात

 Published : Oct 04, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 04:41 pm IST

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच जो कॉन्ट्रोवर्सी है वो लगातार बढ़ रही है। इस गंभीर मसले पर कई बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

काजोल-तनुश्री- India TV Hindi
काजोल-तनुश्री

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच जो कॉन्ट्रोवर्सी है वो लगातार बढ़ रही है। इस गंभीर मसले पर कई बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां कई सितारों ने इस मामले में तनुश्री का साथ दिया है। इस मामले में अब काजोल ने भी अपना पक्ष रखा है। काजोल ने कहा- तनुश्री जो कह रही हैं वो सच्चाई है बॉलीवुड की। लेकिन यह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। हर फील्ड में हो रहा है और यह सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है पुरुषों के साथ भी होता है।

आपको बता दें कि इस मामले में कई लोग तनुश्री का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस मामले में रवीना तनुश्री का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। अब रवीना टंडन ने भी चुप्पी तोड़ी है। रवीना टंडन ने ट्वीट करके लिखा है कि बॉलीवुड में उत्पीड़न इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स अपने पतियों की हरकतें जानते हुए भी चुप रहती हैं। रवीना आगे लिखती हैं पति एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करके उनका करियर बर्बाद कर देते हैं और बाद में एक्ट्रेस बदल जाती हैं। रवीना ने कहा जब हमारी अपनी इंडस्ट्री अपने ही लोगों को सुरक्षित करने में असफल हो जाए तो वो वो खोने लगते हैं। तनुश्री मामले में चुप्पी दर्दनाक है। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं और वो खोखली होती हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस पूरे विवाद पर शक्ति कपूर ने अजीबोगरीब बात कहीं शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में तनुश्री का मजाक बनाते हुए कहा है कि 'मैं इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानता हूं। ये बात 10 साल पहले की है। उस समय मैं खुद बच्चा था।'

Also Read:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन