1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Helicopter Eela: फिल्म प्रमोशन के दौरान काजोल की इस ब्लू स्कर्ट ने बटोरी सुर्खियां, जानिए क्या है खास

Helicopter Eela: फिल्म प्रमोशन के दौरान काजोल की इस ब्लू स्कर्ट ने बटोरी सुर्खियां, जानिए क्या है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 05:19 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन में काफी बीजी हैं। साथ ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं।

काजोल- India TV Hindi
काजोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन में काफी बीजी हैं। साथ ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में काजोल को ब्लैक शर्ट और ब्लू स्कर्ट में स्पॉट किया गया। इस स्कर्ट को राधिका मेहरा ने डिजाइन किया है। पूरे स्कर्ट पर शीशे का काम किया हुआ था। इस स्कर्ट में काजोल बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। साथ ही इस ड्रेस के ऊपर उन्होंने आम्रपाली ज्वेलरी एंड रिंग पहना हुआ था। हेयर स्टाइल संगीता कुमार हेगडे ने किया था साथ ही साथ मेकअप मलाइक भट्ट ने किया था।

आपको बता दें कि फिल्म 'हेलिकॉप्टर ईला' में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभा रही हैं जो अपने बच्चे के लिए कुछ ज्यादा ही चिंतित रहती है। हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में जब काजोल से पूछा गया वह फिल्म की किरदार ईला से किन मामलों में मेल खाती हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ज्यादातर मांए ईला के जैसी होती हैं।

भारतीय मांए आमतौर पर ऐसी ही होती हैं। बस फर्क यह हो सकता है कि कुछ मांए बच्चों को लेकर थोड़ा ज्यादा परेशान होती हैं तो कुछ कम।' 

अगले महीने की 12 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही 'हेलिकॉप्टर ईला' एक सिंगल मदर की कहानी है जो अपने एकलौते बेटे के लिए कुछ ज्यादा ही पज़ेसिव रहती है। इसके साथ ही उसके कुछ अधूरे सपने हैं जिन्हें वह पूरा करना चाहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल