1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने 90 के दशक का कर्ली हेयर लुक साझा किया

काजोल ने 90 के दशक का कर्ली हेयर लुक साझा किया

 Published : Jul 13, 2020 11:25 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 11:25 pm IST

अभिनय की बात करें तो काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन रेणुका शहाणे कर रही हैं।

काजोल ने 90 के दशक का...- India TV Hindi
काजोल ने 90 के दशक का कर्ली हेयर लुक साझा किया Image Source : INSTAGRAM/KAJOL

मुंबई: अभिनेत्री काजोल ने सोमवार को अपने सोशल अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें चमकदार, लम्बे घने कर्ल बालों में देखा जा सकता है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर यह हेयर लुक साझा किया। 1990 के दशक की लग रही यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या..कसम से यह हेयरस्टाइल ट्रेंड में था..एक जमाने में।" इस पोस्ट पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "बाल धोने के बाद जब स्पा न मिले।" एक अन्य ने लिखा, "आप इस हेयर स्टाइल में बहुत अच्छी लग रही हैं।"

अभिनय की बात करें तो काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन रेणुका शहाणे कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन