1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल को याद आए पेरिस के दिन, शेयर की ट्रिप की पुरानी तस्वीर

काजोल को याद आए पेरिस के दिन, शेयर की ट्रिप की पुरानी तस्वीर

 Published : Apr 18, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 02:17 pm IST

काजोल इस समय अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन कर रही हैं। उन्हें घर पर रहकर अपनी पुरानी ट्रिप याद आ रही हैं।

kajol paris trip- India TV Hindi
काजोल पेरिस ट्रिप Image Source : INSTAGRAM

देश को खतरनाक कोरोनावायरस महामारी से बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी तालाबंदी को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है और इस वक्त लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। घरों में बंद रहकर लोगों को पहले की आम जिंदगी की बहुत याद आ रही है और इसकी झलक सोशल मीडिया पर अकसर देखने को मिल जाती है, जहां लोग पुरानी तस्वीरों को साझा कर बीती बातों को याद करते रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इससे परे नहीं हैं। उन्हें भी शूटिंग, सेट, इवेंट इत्यादि के अलावा अपने सैर करने की भी याद आ रही हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जिन्हें घर बैठे पेरिस की याद आ गई।

दरअसल, काजोल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उनके पीछे काफी दूर एफिल टावर दिखाई दे रहा है।

अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कुछ साल पहले की पेरिस की तस्वीर..वहां की सबसे मशहूर जगह बैकग्राउंड में काफी दूर दिखाई दे रही है..आपको दिख रही है?"

काजोल के प्रशंसकों ने उनके इस पोस्ट पर हार्ट ईमोजी के साथ ढेरों कमेंट्स किए हैं।

इसे साझा करने के महज आधे घंटे में ही तस्वीर को 49,507 लाइक मिल चुके हैं। काजोल इस समय अपने परिवार के साथ मुंबई में सेल्फ आइसोलेशन कर रही हैं। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन