1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल्कि कोचलिन हमेशा से इनकी बायोपिक में करना चाहती हैं काम

कल्कि कोचलिन हमेशा से इनकी बायोपिक में करना चाहती हैं काम

 Published : Nov 10, 2017 07:58 am IST,  Updated : Nov 10, 2017 07:58 am IST

कल्कि कोचलिन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रिबन' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कल्कि अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर...

kalki koechlin- India TV Hindi
kalki koechlin

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रिबन' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कल्कि अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी हमेशा से चाहत रही है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता पर बनी बायोपिक में काम करें। बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर कल्कि ने संवाददाताओं से कहा, "मैं बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी। मैं इतिहास की प्रशंसक हूं। मुझे ऐतिहासिक किताबें पढ़ना पसंद है, इसलिए मैं बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी। मैं हमेशा से सिस्टर निवेदिता की बायोपिक में काम करना चाहती थी जोकि स्वामी विवेकानंद की अनुयायी थीं।"

निवेदिता का मूल नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल था। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, शिक्षक और प्रतिष्ठित भारतीय धर्मगुरु स्वामी विवेकानन्द की शिष्या थीं। कल्कि यहां टिकाऊ जैविक खेती के लिए कॉटन वर्ल्ड की पहल 'हैप्पी टी' के कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। अभिनेत्री हमेशा सामाजिक कार्यों के समर्थन में आगे रही हैं। वह कार्यक्रम में इस पहल पर बोलीं जिसे चेतना विकास एनजीओ के सहयोग से कॉटन वल्र्ड ने शुरू किया है।

पहल के महत्व पर जोर देते हुए कल्कि ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि लोग समझ रहे हैं कि आर्गेनिक खेती देश के लिए भविष्य में काम का मुख्य तरीका होगी, विशेष रूप से कपास की खेती के संदर्भ में क्योंकि हम दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक हैं। यह छोटा-सा कदम है और जीवन की हर चीज छोटे कदमों से शुरू होती है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।" (‘पद्मावती’ विवाद: छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज करने पर सिनेमाघरों में आगजनी की धमकी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन