1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमारी के बाद इतनी बदल गई देव आनंद की हीरोइन

बीमारी के बाद इतनी बदल गई देव आनंद की हीरोइन

 Published : Aug 17, 2017 07:42 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 07:44 pm IST

60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना मोहन ने शम्मी कपूर और देव आनंद जैसे सितारों के साथ काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी।

KALPANA MOHAN- India TV Hindi
KALPANA MOHAN

नई दिल्ली: 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना मोहन ने शम्मी कपूर और देव आनंद जैसे सितारों के साथ काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी। कल्पना अब इस दुनिया में नहीं रही। अंतिम समय में उन्हें लकवा मार गया था इसके अलावा उनके चेस्ट में भी इंफेक्शन हो गया था। 5 साल तक वो अपनी बीमारी से लड़ती रहीं। बीमारी की वजह से वो काफी कमजोर हो गई थीं। साल 2012 में लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

सैफ की पहली शादी में पहुंची थीं करीना, बधाई देते हुए कही थी ये बात

कल्पना श्रीनगर के फ्रीडम फाइटर की बेटी थी। कल्पना के पिता अवनी पंडित भारत के एक्स प्राइम मिनिस्टर जवाहर लाल नेहरू के काफी करीबी थे। कल्पना कत्थक किया करती थीं। इसलिए जब भी राष्ट्रपति भवन में कोई बड़ा कार्यक्रम होता था कल्पना को नेहरू वहां डांस करने के लिए बुलाया करते थे। कल्पना को पहली बार फिल्मों में मौका बलराज साहनी ने दिया था। कल्पना का फिल्मी करियर लंबा नहीं था लेकिन जब तक वो फिल्म इंडस्ट्री में रही, बाकी एक्ट्रेस के लिए खतरा बनकर रहीं।

KALPANA MOHAN
KALPANA MOHAN

​निर्देशक के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे सिद्धार्थ और जैकलीन

कल्पना की पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई थी। कल्पना ने अपनी पहली फिल्म शम्मी कपूर के अपोजिट की थी फिल्म का नाम था ‘प्रोफेसर’। फिल्म तो बॉक्सऑफिस पर हिट थी ही फिल्म के गाने भी खूब मशहूर हुए थे। बाद में कल्पना ने देव आनंद के साथ ‘तीन देवियां’ में काम किया। इस फिल्म में कल्पना के साथ एक्ट्रेस नंदा और सिमी ग्रेवाल थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

KALPANA MOHAN
KALPANA MOHAN

कल्पना 10 साल तक ही फिल्म इंडस्ट्री में रहीं, लेकिन उनके काम की वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है।

100 करोड़ के क्लब में पहुंची टॉयलेट- एक प्रेम कथा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन