मुंबई: अभिनय जगत से जुड़े सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और शोज के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में तो अब सितारों के नाम एक दूसरे से जुड़ना अब आम बात हो गई है। पिछले कुछ वक्त से छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा काम्या पंजाबी भी अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल उनका नाम कुछ समय से ‘बिग बॉस 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर के साथ जुड़ा जा रहा है। हालांकि अब काम्या ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है।
Related Stories
काम्या ने मनवीर को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक पुरस्कार समारोह में काम्या ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, "देखिए, लोग सोचते हैं कि काम्या पंजाबी एक मजाक बन गई है क्योंकि उसका नाम उसके हर दोस्त के साथ जोड़ा जाता है। तो, हालांकि मैं इस दुनिया में किसी को सफाई देना पसंद नहीं करती लेकिन जैसा कि आप (मीडिया) हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं, तो मैं कहना चाहती हूं कि वह मेरे एक बेहद अच्छे दोस्त हैं, तो लिंक-अप की अफवाहों से हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी और मेरे और मनवीर के बीच ऐसा कुछ नहीं होगा, जिसे करने की कोशिश आप लोग कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि मेरा नाम उनके साथ नहीं जोड़ें। आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि काम्या पंजाबी बहुत बिंदास है, तो जब भी मुझे प्यार होगा, मैं आपको जरूर बताऊंगी।" पिछले साल एक पार्टी में मुलाकात होने के बाद मनवीर और काम्या में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। बता दें कि फिलहाल काम्या टीवी शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।