1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंचना 3 की अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा जावी गोवा में अपने घर पर मृत पाई गईं

कंचना 3 की अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा जावी गोवा में अपने घर पर मृत पाई गईं

 Published : Aug 24, 2021 11:06 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 06:58 pm IST

एलेक्जेंड्रा जावी ने कथित तौर पर 19 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक गांव में किराए के घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली

Alexandra Djavi- India TV Hindi
 कंचना 3 की अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा जावी गोवा में अपने घर पर मृत पाई गईं: रिपोर्ट Image Source : INSTAGRAM/ALEXANDRA DJAVI

फिल्म कंचना 3 की अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा जावी ने कथित तौर पर 19 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक गांव में किराए के घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार उसे पहले भी प्रताड़ित किया जा चुका है। चेन्नई में 2019 में एक फोटोग्राफर ने उसे सेक्सुअल फेवर के लिए प्रताड़ित किया था। मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास के एक वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवा के वकील विक्रम वर्मा ने यह भी कहा कि जावी के शव के साथ-साथ 34 वर्षीय एकातेरिना टिटोवा का पोस्टमॉर्टम रूस की कांसुलर अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। रूसी महिला टिटोवा भी अपने किराए के घर में मृत पाई गई थी।

उन्होंने कहा, "24 वर्षीय एलेक्जेंड्रा के बारे में, हमें जानकारी मिली है कि उसे 2019 में यौन संबंधों के लिए ब्लैकमेल किया गया था और प्रारंभिक जांच के बाद, चेन्नई पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। लेकिन यह प्रारंभिक जानकारी है और हमें उम्मीद है कि गोवा पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी।"

प्राथमिकी 2019 में चेन्नई में दर्ज की गई थी, जब जावी ने एक फोटोग्राफर पर यौन संबंधों के लिए उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।

जावी और टिटोवा के शव 19 और 20 अक्टूबर को सिओलिम में उनके किराए के अपार्टमेंट से बरामद किए गए थे।

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना के अनुसार, "पहली मौत का कारण फांसी बताया गया था और दूसरे मामले में एक 34 वर्षीय रूसी पासपोर्ट धारक महिला अपने बेडरूम में मृत पाई गई थी। दोनों ही मामलों में हम कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं, यानी हमने दूतावास को सूचित कर दिया है वे एक प्रतिनिधि नियुक्त करें और इस बीच पूछताछ की कार्यवाही जारी है।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन