1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना सुशांत की दोस्त या प्रतिनिधि नहीं हैं: सुशांत के वकील

कंगना सुशांत की दोस्त या प्रतिनिधि नहीं हैं: सुशांत के वकील

 Published : Aug 21, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 10:34 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर प्रकाश डाला है। इस पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा -ै कंगना ना ही सुशांत की दोस्त ना ही प्रतिनिधि हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर प्रकाश डाला है। इसपर अभिनेता के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील विकास सिंह बताते हैं कि कंगना इस मामले में नहीं लड़ रही हैं, बल्कि वह फिल्म उद्योग की सामान्य समस्या को उठा रही हैं। सिंह ने आईएएनएस को बताया, "कंगना सुशांत की दोस्त नहीं हैं। वह मीडिया में केवल सामान्य भेदभाव को हाइलाइट कर रही हैं।"

14 जून को सुशांत के अचानक निधन के बाद, कंगना ने एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने 'मूवी माफिया' और 'नेपो-किड्स' जैसे विषयों के बारे में बात की थी, जिसके बाद भाई-भतीजावाद की बहस शुरू हो गई।

वकील ने कहा, "उन्होंने जो मुद्दा उठाया है वह सही है, लेकिन वह सुशांत सिंह राजपूत का प्रतिनिधि नहीं है और न ही वह इस मामले में लड़ रही हैं। वह सिर्फ उद्योग की समान्य समस्या के बारे में बात कर रही हैं। सुशांत भी नेपोटिज्म का शिकार हो सकते हैं। लेकिन वह सुशांत का प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हैं। "

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन