1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर, कंगना रनौत ने किया याद

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर, कंगना रनौत ने किया याद

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 07:39 pm IST

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर और कंगना रनौत ने उन्हें याद किया है।

lata mangeshkar and kangana ranaut- India TV Hindi
लता मंगेशकर और कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM/TEAM_KANGANA_RANAUT

देश की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 118वीं पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

स्वामी जी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा, "मैं जिन्हें अपने बचपन से गुरु मानती आई हूं, वो स्वामी विवेकानंद जी की आज पुण्यतिथि है। मैं स्वामी जी के चरणों में सर रखके प्रणाम करती हूं।"

कंगना उन्हें याद करती हुई ट्विटर पर लिखती हैं, "प्रत्येक कार्य को इन चरणों से गुजरना पड़ता है - उपहास, विरोध और फिर स्वीकृति। जो लोग अपने समय से पहले सोचते हैं, उन्हें गलत समझा जाता है। स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रही हूं। एक महान संत जिन्होंने भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के साथ एक आधुनिक का सपना देखा था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन