1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के ट्विटर पर हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स, फैन्स के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

कंगना रनौत के ट्विटर पर हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स, फैन्स के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

 Published : Sep 01, 2020 10:20 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 10:20 am IST

कंगना रनौत के ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने 1 मिलियन फॉलोअर्स होने पर फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज शेयर किया है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में ट्विटर पर कमान संभाली है। पहले कंगना की टीम उनकी बात सोशल मीडिया पर रखती थी। मगर कुछ समय पहले कंगना ने खुद ट्विटर पर आने का फैसला किया और टीम कंगना रनौत वाले ट्विटर अकाउंट को अपने नाम पर कर लिया है। कंगना के ट्विटर पर आते ही कुछ समय में उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। कंगना ने ट1 मिलियन फॉलोअर्स होने पर एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है।

कंगना ने मणिपुरी आउटफिट पहने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-फैशन समावेशी होना चाहिए लेकिन दूसरों को शामिल करने और हमारे खुद को छोड़ना कोई प्वाइंट नहीं है? राष्ट्रवाद का सही अर्थ है राष्ट्र प्रथम, हमारा अपना पहला, मेरे 1 मिलियन ट्विटर परिवार के लिए चियर्स।

कंगना ने अपने मणिपुरी आउटफिट में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। वह इन तस्वीरों में बहुत प्यारी लग रही हैं। 

कंगना ने एक वीडियो शेयर करके खुद ट्विटर पर मोर्चा संभालने की जानकारी दी थी। वीडियो में कंगना कहा- "नमस्कार दोस्तों, मुझे फिल्मों में काम करते हुए करीब 15 साल हो गए हैं, और इन 15 सालों में ऐसे बहुत सारे मौके आए हैं जब मुझ पर बहुत प्रेशर रहा है कि मैं सोशल मीडिया जॉइन करूं। एजेंट्स ये जानते हैं... ब्रांड्स ये जानते हैं कि जब करोड़ों की डील्स आईं लेकिन एक ही क्लॉज था कि मुझे सोशल मीडिया पर होना पड़ेगा लेकिन ये मैंने जाने दी हैं।"

लोगों ने कहा कि मैं चुड़ैल हूं और मेरे पैर उल्टे हैं, मगर मैं सोशल मीडिया पर कभी आई नहीं क्योंकि मुझे अपनी ऑडियंस से वो दूरी महसूस नहीं हुई। मुझे लगा कि अगर मुझे कुछ कहना है तो मैं आधे अधूरे तरीके से क्यों कहूं? मैंने फिल्मों के जरिए ऑडियंस के साथ जुड़ने की कोशिश की।"

कंगना रनौत ने आगे कहा- ''दोस्तों इस साल जो मैंने देखा है, मैंने पहली बार सोशल मीडिया की पावर देखी है। मैंने देखा है कि किस तरह से पूरा विश्व एक साथ आ गया। मैं उम्मीद करती हूं यहां होना अच्छा अनुभव होगा।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन