1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के दफ्तर में BMC की तोड़फोड़ के बाद अभिनेत्री ने किया ये ट्वीट

कंगना रनौत के दफ्तर में BMC की तोड़फोड़ के बाद अभिनेत्री ने किया ये ट्वीट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 04:01 pm IST

कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड की गई। इस पर कंगना रनौत का पहला रिएक्शन आया है।

Kangana- India TV Hindi
Kangana Image Source : INSTAGRAM/KANGANA

कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड की गई। इस पर कंगना रनौत का पहला रिएक्शन आया है। कंगना ने एक अपने ऑफिस के अंदर का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसे पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा- लोकतंत्र की हत्या।  

इसके अलावा कंगना ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसती नजर आईं। कंगना इस वीडियो में कह रही हैं- 'उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फिल्म माफियाओं के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। आज मुझे पता चला है कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीतेगी होगा। मैं वचन देती हूं कि अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी।'

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 'अवैध दफ्तर' को तोड़े पर रोक लगा दी, इसके कुछ ही घंटे पहले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने परिसर में बुलडोजर चलाना शुरू किया था। कंगना के वकील ने हाईकोर्ट के समक्ष सुबह बीएमसी के नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि बांद्रा पश्चिम स्थित ऑफिस के निर्माण में कोई गैर-कानूनी कदम नहीं उठाया गया है।

हाईकोर्ट ने बीएमसी को कंगना की याचिका के संदर्भ में गुरुवार दोपहर 3 बजे तक जवाब दायर करने का निर्देश दिया। यहां तक कि जब हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा था, तब पुलिस के साथ मौजूद बीएमसी एच-वेस्ट वार्ड की टीम ने अदालत के आदेशों की प्रतीक्षा में ऑफिस ढहाने की प्रक्रिया को रोक दिया। हालांकि, अंदर और बाहर से ऑफिस परिसर का एक महत्वपूर्ण हिस्से को बुलडोजर, जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों के इस्तेमाल से ढहा दिया गया।

इससे पहले, बीएमसी ने ऑफिस के बाहर एक नोटिस चिपकाया, जिसमें कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी द्वारा मंगलवार के नोटिस के मद्देनजर दायर जवाब को खारिज कर दिया गया था, जिसमें बीएमसी ने उनके कार्यालय में चल रहे निर्माण में कई उल्लंघनों का जिक्र किया था। इसके कुछ ही घंटो बाद ऑफिस तोड़ना शुरू कर दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर कंगना और महाराष्ट्र के कुछ राजनेताओं के बीच साझा की गई छिड़ी जुबानी जंग के बाद ये कदम उठाया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन