1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के मानहानि मामले में अदालत में पेशी से स्थायी छूट का किया अनुरोध किया

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के मानहानि मामले में अदालत में पेशी से स्थायी छूट का किया अनुरोध किया

 Written By: PTI
 Published : Jun 26, 2021 08:33 am IST,  Updated : Jun 26, 2021 08:33 am IST

याचिका में कहा गया है कि नियमित रूप से अदालत में पेश होने के लिए अभिनेत्री को विभिन्न कार्य स्थानों से मीलों दूर मुंबई की यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें परेशानी होगी।

kangana ranaut javed akhtar defamation case latest news in hindi - India TV Hindi
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के मानहानि मामले में अदालत में पेशी से स्थायी छूट का किया अनुरोध किया   Image Source : INSTAGRAM: KANGANA RANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि के मामले में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने से स्थायी छूट का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की। वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर अपनी याचिका में, कंगना ने इस आधार पर अदालत में पेश होने से स्थायी छूट देने का अनुरोध किया है कि उन्हें अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों की यात्रा करने की जरूरत है।

याचिका में कहा गया है कि नियमित रूप से अदालत में पेश होने के लिए अभिनेत्री को विभिन्न कार्य स्थानों से मीलों दूर मुंबई की यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें परेशानी होगी और आवेदक अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाएंगी वहीं उन्हें और प्रोडक्शन हाउस को भारी वित्तीय नुकसान होगा। 

कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म पर कहा: मुझसे बेहतर इसका निर्देशन कोई नहीं कर सकता...

अदालत ने उन्हें 25 जून की तारीख के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने की छूट दे दी और स्थायी छूट के लिए अनुरोध वाली अनुमति याचिका 27 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की। 

अख्तर (76) ने पिछले नवंबर में मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया था कि अभिनेत्री ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस लगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन