1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनाली में वादियों के बीच वर्कआउट करती दिखीं कंगना रनौत, फोटो हुई वायरल

मनाली में वादियों के बीच वर्कआउट करती दिखीं कंगना रनौत, फोटो हुई वायरल

 Published : Sep 23, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 04:16 pm IST

कंगना रनौत इस समय अपने होमटाउन मनाली में हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

kangana ranaut jogging- India TV Hindi
कंगना रनौत की ये फोटो वायरल हो रही है Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से लेकर बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन तक, वो हर मामले में बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना इस वक्त अपने होमटाउन मनाली में हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उनकी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कंगना के फैंस जानते हैं कि वो एक्टिंग में जितनी शानदार हैं, उतना ही वो अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में वादियों के बीच जॉगिंग करती दिखाई दीं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की, जो वायरल हो रही है।

कंगना रनौत ने शेयर किया अनुराग कश्यप का पुराना वीडियो, फिल्ममेकर ने की एक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने की बात

कंगना ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गुड मॉर्निंग।" उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है, जो उन पर खूब जंच रहा है। 

इससे पहले कंगना ने अपने भतीजे संग भी खूबसूरत फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "एक छोटा सा लड़का है जिसने मेरी सूरत चुरा ली, मेरी हंसी, मेरे बलों के कर्ल्ज़, मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यूँ नहीं कहता।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन